ट्रैक्टर व पिकअप वैन में भिड़ंत, हताहत नहीं

पथरगामा : बुधवार को गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर नहर चौक के पास ट्रैक्टर व पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पथरगामा से गोड्डा की ओर लाल रंग की महिंदा ट्रैक्टर आ रहा था. वहीं सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप वैन संख्या जेएच 04 एच […]
पथरगामा : बुधवार को गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर नहर चौक के पास ट्रैक्टर व पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पथरगामा से गोड्डा की ओर लाल रंग की महिंदा ट्रैक्टर आ रहा था. वहीं सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप वैन संख्या जेएच 04 एच 6365 सामने से आ रही थी. इसी दौरान दाेनों की
आमने सामने टक्कर हो गयी. ट्रैक्टर सड़क किनारे 10 फीट नीचे खेत में पलट गया. वहीं पिकअप वैन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, थाना प्रभारी बृज कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया. ट्रैक्टर में नंबर तो अंकित किया गया है. लेकिन नंबर स्पष्ट रूप से समझ नहीं आ रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




