हाइवा की चपेट में आकर दो छात्र की मौत, एक गंभीर

Updated at : 08 Feb 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आकर दो छात्र की मौत, एक गंभीर

पीरपैंती-गोड्डा मुख्य पर कौवा नदी के पास हुआ हादसा मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के पीरपैंती-गोड्डा मुख्य पर कौवा नदी के पास हाइवा की चपेट में आने से दो छात्र दिलखुश मंडल (20) व प्रेमलाल यादव (18) की मौत हो गयी है. जबकि एक छात्र कुसमी निवासी सौरभ मोदी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. […]

विज्ञापन

पीरपैंती-गोड्डा मुख्य पर कौवा नदी के पास हुआ हादसा

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के पीरपैंती-गोड्डा मुख्य पर कौवा नदी के पास हाइवा की चपेट में आने से दो छात्र दिलखुश मंडल (20) व प्रेमलाल यादव (18) की मौत हो गयी है. जबकि एक छात्र कुसमी निवासी सौरभ मोदी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हो रहा है. घटना सोमवार रात 10 बजे की बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सभी छात्र एक ही बाइक पर सवार महगामा के कुमरसी गांव से मेहरमा के वाजितपुर दोस्त के जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार हाइवा (जेएच17 बी/8041) चालक ने सामने से धक्का मार दिया. हादसे के बाद हाइवा छोड़कर चालक फरार हो गया है. सूचना पर पुलिस ने हाइवा व बाइक को जब्त कर लिया है.
हाइवा की चपेट में…
इस हादसे में मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना के बहादुरपुर का रहनेवाला दिलखुश मंडल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि महगामा थाना क्षेत्र के कुसमी गांव निवासी प्रेमलाल यादव की मौत भागलपुर ले जाने के क्रम हो गयी है. प्रेमलाल यादव मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर का छात्र बताया जा रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल कुसमी गांव निवासी सौरभ मोदी का इलाज भागलपुर में किया जा रहा है.
महगामा के कुमरसी गांव से जा रहे थे वाजितपुर
मृतक छात्र दिलखुश मुंगेर के बरियारपुर थाना के बहादुरपुर गांव का था रहनेवाला
कुसमी निवासी प्रेमलाल भागलपुर ले जाने के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल छात्रों को सबसे पहले स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर भेज दिया गया है. सभी छात्र दोस्त थे. हाइवा व बाइक को जब्त कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. चालक मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola