जिला कमेटी बनाने पर दिया जोर गोड्डा पहुंचे रोहिनार समाज के प्रदेश अध्यक्ष

Updated at : 07 Feb 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
जिला कमेटी बनाने पर दिया जोर गोड्डा पहुंचे रोहिनार समाज के प्रदेश अध्यक्ष

गोड्डा : झारखंड प्रदेश रोहिनार समाज की बैठक पुराने नपं भवन में आयोजित की गयी. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद, महासचिव विनोद बिहारी गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव गुप्ता ने जिले में संगठन विस्तार पर चर्चा की. जिले के रोहिनार समाज के नेताओं को एकजुट होकर जिलास्तर पर कमेटी बनाने पर बल दिया. […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड प्रदेश रोहिनार समाज की बैठक पुराने नपं भवन में आयोजित की गयी. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद, महासचिव विनोद बिहारी गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव गुप्ता ने जिले में संगठन विस्तार पर चर्चा की. जिले के रोहिनार समाज के नेताओं को एकजुट होकर जिलास्तर पर कमेटी बनाने पर बल दिया. कहा कि राज्य में रोहिनार समाज के लोगों की संख्या बढ़ रही है. अधिक-से-अधिक लोग संगठन से जुड़े हैं. संगठन को समाजिक कार्यों के योग्य बनाया गया है. संगठन समाज के मजबूती के लिये काम करेगा. रांची में होने वाले राज्य सभा स्तर के सम्मेलन में अधिक-से-अधिक समाज के लोगों को जुटने का आह्वान किया गया है.

वहीं बताया कि राज्य स्तर पर विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. 19 मार्च के पूर्व हर हाल में जिले में कमेटी बनायी जायेगी. इससे ही जिले में नये संगठन की संभावना को तलाशा जा सकता है. इस मौके पर मोहन लाल भगत, परमानंद गुप्ता, मुकेश भगत, विश्वनाथ भगत, विनोद साह, ललन कुमार, जयराम, ब्रजेश कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola