गोड्डा में साइबर ठग पकड़ाया

Updated at : 07 Feb 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में साइबर ठग पकड़ाया

मध्य प्रदेश के खाताधारक के खाता से 3.35 लाख उड़ाने का आराेप गोड्डा : मध्यप्रदेश की साइबर सेल की पुलिस ने गोड्डा पुलिस के सहयाेग से साइबर क्राइम मामले में नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा मुहल्ले के ठाकुर टोला में छापामारा. इस दौरान सादबर ठगी के आरोपित रंकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया. उस पर मध्यप्रदेश […]

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खाताधारक के खाता से 3.35 लाख उड़ाने का आराेप

गोड्डा : मध्यप्रदेश की साइबर सेल की पुलिस ने गोड्डा पुलिस के सहयाेग से साइबर क्राइम मामले में नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा मुहल्ले के ठाकुर टोला में छापामारा. इस दौरान सादबर ठगी के आरोपित रंकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया. उस पर मध्यप्रदेश के अश्विनी कुमार सिन्हा के बैंक एकाउंट से 3.35 लाख रुपये उड़ाने का आरोप है.
रंकेश के खिलाफ मध्य प्रदेश के बढाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज है. एमपी के साइबर सेल के पुलिस कर्मियों ने बताया कि फरजी बैंक कर्मी बनकर रंकेश ने अश्विनी से बैंक अकाउंट व एटीएम का नंबर मांगा. इसके बाद उसने अश्विनी के बैंक खाता से अपने बैंक खाता में 3.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया. यह मामला 19 जनवरी का है. इस मामले की अनुसंधान में साइबर सेल को रंकेश के खिलाफ पुख्ता सबुत मिला. यह काम साइबर सेल के के माध्यम से किया गया था. शिकायत कर्ता मप्र के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. इस मामले के बाद पुलिस रंकेश की तलाश कर रही थी.
गोड्डा में साइबर ठग…
सोमवार को गोड्डा पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया.नाटकीय ढंग से पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया. मध्य प्रदेश से सब इंस्पेक्टर बीएन प्रजापति, एएसआइ रामराज पांडेय, राकेश सिंह, आरक्षी निर्मल शंकर आदि थे. वहीं नगर थाना के एएसआई बबन राय, पुलिस बल के मजबुल अंसारी थे. पुलिस इंस्पेक्टर के निर्देश पर आरोपित रंकेश ठाकुर को सीजेएम की कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. इसके बाद मध्य प्रदेश की पुलिस उसे अपने साथ ले गयी.
गोड्डा पुलिस के सहयोग से मध्यप्रदेश की पुलिस ने की कार्रवाई
19 जनवरी को घटना को दिया था अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola