दो वर्ष पूर्व हुआ था 15 ट्रक जब्त

Published at :02 Feb 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व हुआ था 15 ट्रक जब्त

गोड्डा : बिहार से पशुओं की तस्करी का मामला कई वर्षों से चल रहा है. सप्ताह में सातें दिन कमोवेश 20 से 40 वाहनों का परिचालन होता है. जिसमें शुक्रवार , शनिवार तथा सोमवार को सबसे ज्यादा वाहनों का परिचालन होता है. रात के 12 बजे से वाहनों को बंगाल की ओर भेजा जाता रहा […]

विज्ञापन

गोड्डा : बिहार से पशुओं की तस्करी का मामला कई वर्षों से चल रहा है. सप्ताह में सातें दिन कमोवेश 20 से 40 वाहनों का परिचालन होता है. जिसमें शुक्रवार , शनिवार तथा सोमवार को सबसे ज्यादा वाहनों का परिचालन होता है. रात के 12 बजे से वाहनों को बंगाल की ओर भेजा जाता रहा है. सूत्रों के मुताबिक भागलपुर से धौरेया के बाद बौंसी से सीधे हंसडीहा होते हुए अमरपुर , लगला नोनीहाट से वाहनों को बढ़ाया जाता है. दूसरा मार्ग बाैंसी थाना से भलजोर होते हुए जयपुर देवघर से मोहनपुर और वहां से भरुभुरी होते हुये कट मार्ग से दुमका बंगाल की ओर वाहनों को टपाया जाता है. ट्रक को पास कराने के नाम पर एक-एक से 50 – 50 हजार तक की राशि वसूली जाती है. थाना को भी बंधी बंधाई राशि दी जाती है.

क्षेत्र में मवेशी तस्कर सक्रिय
थाना को 15 हजार की बंधी बधाई राशि
एक-एक ट्रक से 50 हजार की वसूली
एक मवेशी की मौत
जब्त 187 में से एक मवेशी की मौत बुधवार को हो गयी. मवेशी को वाहनों में क्षमता से अधिक रहने के कारण एक की जान चली गयी. एसपी ने मौत का कारण भी पशुओं को वाहन में ठूंस ठूंस कर भरा जाना बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola