ललमटिया खदान हादसे की जांच का दिया निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण. डीआइजी ने की महगामा में कांडों की समीक्षा 90 दिन के अपराधियों को करे गिरफ्तार करने का निर्देश हनवारा : दुमका प्रक्षेत्र के के डीआइजी अखिलेश कुमार झा नेसोमवार को महगामा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने त्वरित कांडों को निबटाने का निर्देश भी दिया. डीआइजी ने ललमटिया खदान हादसे […]
विज्ञापन
निरीक्षण. डीआइजी ने की महगामा में कांडों की समीक्षा
90 दिन के अपराधियों को करे गिरफ्तार करने का निर्देश
हनवारा : दुमका प्रक्षेत्र के के डीआइजी अखिलेश कुमार झा नेसोमवार को महगामा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने त्वरित कांडों को निबटाने का निर्देश भी दिया. डीआइजी ने ललमटिया खदान हादसे मामले की भी जांच की और दर्ज कांड संख्या 104/16 का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इस मामले में लापरवाही बरतने वाले लोगों को बख्शे नहीं. बारिकी से जांच करे. कई मौतें हुई हैं. लापरवाह लोगों को दोषी बनाये जाने का निर्देश भी दिया.
आउटसोर्सिंग कंपनियों पर भी गाज गिराये जाने को कहा. कहा कि लापरवाही जिस भी स्तर पर हुई है. इसकी जांच की जाय. निरीक्षण के क्रम में डीआइजी ने जेल से हाल में छुटने वाले अपराधियों पर पुलिस कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही 90 दिनों के केस के बाद बाहर अपराधियों को टीम बनाकर गिरफ्तार करने के टिप्स पुलिस अधीक्षक हरिलाल चौहान, एसडीपीओ आर के मित्रा को दी. उन्होंने बताया कि 30 दिनों मे जितने भी कांड हुए हैं उनकी जांच करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




