सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन रद्द हो

Published at :31 Jan 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन रद्द हो

किसान सभा की बैठक में लिये गये कई निर्णय महगामा : महगामा के माकपा कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता रघुवीर मंडल ने की. इस दौरान सात बिंदुओं पर सदस्यों ने निर्णय लिये. इसमें सीएनटी व एसपीटी एक्ट के संशोधन को रद्द करने, डोय से तेलगामा […]

विज्ञापन

किसान सभा की बैठक में लिये गये कई निर्णय

महगामा : महगामा के माकपा कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता रघुवीर मंडल ने की. इस दौरान सात बिंदुओं पर सदस्यों ने निर्णय लिये. इसमें सीएनटी व एसपीटी एक्ट के संशोधन को रद्द करने, डोय से तेलगामा भाया दीयाजोरी सड़क निर्माण, घोरीचक से धनकुडि़या होते हुए बोआरीजोर तक पीडब्ल्यूडी सड़क के निर्माण को लेकर हुए अवैध अतिक्रमण के मामले पर उचित मुआवजा देने आदि है. इन मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया. कहा कि आये दिन किसान बीज नहीं मिलने की शिकायत करते हैं. इसको लेकर भी आंदोलन करेंगे.
वहीं मेहरमा के डोय पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के चयन मे भारी अनियमितता बरती गयी है. ऐसे में दोषी को चिह्नित करते हुए अनुमंडलधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की गयी है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक साह, रघुवीर मंडल, इब्राहिम, मो सत्तार, अख्तर अंसारी आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola