बांका की महिला से गैंग रेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2017 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम. मौलवी व उनके दो शागिर्दों ने बनाया हवस का शिकार सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी गांव की है घटना संतान की चाहत के लिए महिला आयी थी गांव 24 जनवरी की रात की है घटना सुनसान जगह देख कर उठाया फायदा थाना में भी दो दिन पहले पीड़िता ने लगायी थी फरियाद शनिवार को […]
विज्ञापन
क्राइम. मौलवी व उनके दो शागिर्दों ने बनाया हवस का शिकार
सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी गांव की है घटना
संतान की चाहत के लिए महिला आयी थी गांव
24 जनवरी की रात की है घटना
सुनसान जगह देख कर उठाया फायदा
थाना में भी दो दिन पहले पीड़िता ने लगायी थी फरियाद
शनिवार को अनुमंडल कोर्ट में दर्ज कराया पीसीआर
गोड्डा : गोड्डा में झाड़-फूंक के चक्कर में फंसी बांका की महिला के साथ मौलवी व उसके दो शागिर्दों ने हवस का शिकार बना दिया है. मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी गांव का है. पीड़िता बांका की रहने वाली है. सुंदरपहाड़ी थाना में मामला दर्ज नहीं होने के बाद पीड़िता ने कोर्ट में इस मामले को लेकर परिवाद पत्र दायर किया है. पीसीआर गोड्डा कोर्ट में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर किया है. वहीं कोर्ट ने संबंधित थाने को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया है.
पीसीआर संख्या 72/17 के तहत मामला लिया गया है.
हालांकि इससे पूर्व भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी है. संतान की चाहत लिये भोली-भाली महिलाएं ऐसी ढाेंगियों के चक्कर में पड़कर उनकी मंसूबों की शिकार हो जाती है.
झाड़ फूंक के नाम पर सुनसान जगह पर ले गया था महिला को
घटना 24 जनवरी की रात की है. पीड़िता ने दिये गये आवेदन में बताया है कि घटना के दिन सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी के मौलवी फार्रूख अंसारी के पास झाड़ -फूंक के लिए गयी थी. पीड़िता ने बताया कि संतान की चाहत थी. मौलाना ने बताया कि दवा दिये जाने का काम रात में होता है. यह कहकर महिला को रोक दिया.
घटना की रात ही मौलवी ने दो अन्य लड़कों को भी बुलाया. लड़कों का नाम कुर्बान अंसारी व मो इसाक है. पीड़िता ने बताया कि तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी- बारी उसके साथ मुंह काला किया. रोने चिल्लाने के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पीड़िता सुंदरपहाड़ी थाने पहुंची. सुंदरपहाड़ी थाना में आपबीती सुनायी. लेकिन फरियाद सुनने के बजाय पीड़िता को लौटा दिया. थक हारकर महिला ने कोर्ट में पीसीआर के माध्यम से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है.
सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी का मामला नहीं आया है. मदरसा से संबंधित विवाद के बाद मारपीट का मामला है. दुश्मनी साधने के लिए जबरन इस मामले को दुष्कर्म के मामले में तब्दील कर दिया होगा. कोर्ट में पीसीआर दर्ज किये जाने की जानकारी नहीं है.’’
-जनार्दन सिंह, थाना प्रभारी, सुंदरपहाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




