प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में भरती थी चपरी गांव की महिला परिजनों ने लगाया एनएनएम पर लापरवाही का आरोप प्रसव के दौरान मौजूद नहीं थी महिला चिकित्सक एनीमिक पेशेंट होने की बात कह रहा अस्पताल प्रबंधन गोड्डा : सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. प्रसव के दौरान गोरसंडा पंचायत […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भरती थी चपरी गांव की महिला
परिजनों ने लगाया एनएनएम पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के दौरान मौजूद नहीं थी महिला चिकित्सक
एनीमिक पेशेंट होने की बात कह रहा अस्पताल प्रबंधन
गोड्डा : सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. प्रसव के दौरान गोरसंडा पंचायत के चपरी गांव की महिला नीलम देवी व उसके आठ माह के बच्चे की मौत हो गयी है. परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया कि बिना महिला चिकित्सक के ही प्रसव कराये जाने से एएनएम स्थिति को संभाल नहीं पायी. अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की मौत होने की बात बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि प्रसव के बाद बच्चे की आवाज सुनायी नहीं दी. प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार करीब 3:25 बजे अपराह्न उसे सदर अस्पताल में भरती कराया था.
प्रसव वेदना ज्यादा बढ़ने के बाद प्रसव कक्ष में भरती कराया गया. प्रसव होने के थोड़ी देर बाद ही प्रसूता ने शाम करीब पांच बजे दम तोड़ दिया.अत्यधिक रक्त श्राव, एनीमिक पेसेंट होने के कारण मौत होने की बात अस्पताल प्रबंधन कर रहा है. प्रसूता को भरती करने से पूर्व डॉ पूजा रानी द्वारा जांच करने की बात प्रबंधन कह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




