आग से एक घर राख आठ पशु भी झुलसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

मारखन पंचायत के बिरनटोला की है घटना चूल्हे की चिंगारी से गुरुवार रात भड़की आग हजारों की संपत्ति जलने का है अनुमान सूचना के बाद भी अंचल से नहीं पहुंचे कर्मी गोड्डा : सदर प्रखंड के मारखन पंचायत के बिरनटोला गांव में शुक्रवार रात नौ बजे आग से बबलू कामती का घर राख हो गया […]
विज्ञापन
मारखन पंचायत के बिरनटोला की है घटना
चूल्हे की चिंगारी से गुरुवार रात भड़की आग
हजारों की संपत्ति जलने का है अनुमान
सूचना के बाद भी अंचल से नहीं पहुंचे कर्मी
गोड्डा : सदर प्रखंड के मारखन पंचायत के बिरनटोला गांव में शुक्रवार रात नौ बजे आग से बबलू कामती का घर राख हो गया है. इस दौरान घर में रखी आठ बकरियों व कई मुर्गी भी झुलस गयी. चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुआं व चापानल की पानी से आग पर काबू पाया वरना कई घर और जल जाते. फूस के छप्पर होने के कारण आग तेजी से फैल गयी है. इसमें हजारों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग से घर में रखा तीन चौकी, दो खाट,अनाज आदि जलकर राख हो गया. पीड़ित श्री कामती खेती व पशुपालन जीविकोपार्जन करते थे. आग की लपटों में घर के सामान जल जाने के बाद आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं.
मुखिया ने दिया अनाज
आग की सूचना पर मुखिया दिनेश यादव ने देर रात अग्निशमन विभाग को सूचना दी. वहीं अंचलाधिकारी को भी मामले की जानकारी दी . मुखिया ने पीड़ित परिवार को 20 किलो अनाज व वस्त्र दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




