हथियार के बल पर की लूटपाट

Published at :04 Dec 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर की लूटपाट

वारदात. सेवानिवृत्त शिक्षक के घर नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा चार की संख्या में थे नकाबपोश बदमाश तीन भर सोना व 20 भर चांदी के साथ नकदी भी लूट लिया बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की जाते-जाते शिक्षक व उसके परिजनों को धमका गये बदमाश बोलेरो से आये थे सभी बदमाश गोड्डा : […]

विज्ञापन

वारदात. सेवानिवृत्त शिक्षक के घर नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा

चार की संख्या में थे नकाबपोश बदमाश
तीन भर सोना व 20 भर चांदी के साथ नकदी भी लूट लिया बदमाशों ने
परिजनों के साथ मारपीट भी की
जाते-जाते शिक्षक व उसके परिजनों को धमका गये बदमाश
बोलेरो से आये थे सभी बदमाश
गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चांदा पंचायत के सन्हौली गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जाती है. सेवानिवृत शिक्षक का नाम मोहन मिश्र है. लुटेरे चार की संख्या में थे. सेवानिवृत शिक्षक के अनुसार शुक्रवार देर रात घर के दरवाजे को खटखटा कर खोलने के लिए कहा गया. सभी बदमाश बोलेरो पर सवार थे. बंदूक का भय दिखाकर लुटेरों ने घर में घुसते ही नकदी निकाले की मांग की. नहीं देने पर शिक्षक सहित उनके एक बेटे के साथ भी धक्का मुक्की भी की.
विरोध करने पर गाली-गलाैज भी किया. परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने मारपीट भी की. इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे तीन भर सोना व 20 भर चांदी भी साथ ले गये. पांच हजार की नकदी भी बदमाश अपने साथ ले गये. इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है.
सूचना पर शिक्षक के घर पहुंच कर छानबीन करती पुलिस.
परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी, जांच करने पहुंचे एसडीपीओ
घटना की जानकारी सुबह परिजनों ने पुलिस को दी है. ठाकुरगंगटी थाना की पुलिस जांच करने पहुंची. साथ में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया सहित मेहरमा थाना के इंस्पेक्टर व एएसआइ थे. एसडीपीओ श्री सवैया ने परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की. घटना के वक्त परिवार में तीन ही लोग थे. जिसमें सेवानिवृत शिक्षक के अलावे अन्य दो सदस्य थे. हथियारबंद बदमाशों के डर से परिजन भयभीत हो गये थे. रात में मामले को लेकर हो-हंगामा भी नहीं कर सके.
सेवानिवृत शिक्षक के पास नकदी की जानकारी होने पर ही हथियार बंद बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर धावा बोला है. हालांकि उन्हें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी. परिजनों के विरोध करने पर मारपीट भी की गयी. मामले की तहकीकात की जा रही है. परिजन से इस मामले में आवश्यक जानकारी ली जा रही है. लुटेरों की पहचान किये जाने को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
-समीर कुमार सवैया, एसडीपीओ, महगामा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola