मंत्री दीपिका का तोहफा: छह पंचायतों को जोड़ेगी 101 करोड़ से बनने वाली सड़क

Published at :18 Apr 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री दीपिका का तोहफा: छह पंचायतों को जोड़ेगी 101 करोड़ से बनने वाली सड़क

महागामा विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पांडेय सिंह ने 11 किमी लंबी सड़क निर्माण योजना की घोषणा की है, जिसमें 101 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क भांजपुर से होते हुए 16 गांवों को जोड़ेगी और लगभग एक लाख आबादी को लाभ पहुंचाएगी। सड़क श्रीमतपुर से परसा तक बनेगी और छह पंचायतों को जोड़ते हुए बिहार सीमा तक जाएगी। इस परियोजना से ग्रामीण इलाकों के आवागमन में सुधार होगा और विकास को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री पांडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें सही दिशा में क्रियान्वित कर लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। ग्रामीणों को इस सड़क से बेहतर संपर्क और राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

11 किमी रोड निर्माण से 16 गांवों की एक लाख की आबादी होगी लाभान्वित प्रतिनिधि, हनवारा महागामा विधायक एवं राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पांडेय सिंह ने क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी योजना की सौगात दी है. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आवागमन में सुलभता प्रदान करने के लिए कुल 101 करोड़ की राशि से सड़क मरम्मत की स्वीकृति दी गई है. मंत्री की ओर से 11 किमी की दूरी को कम करने एवं सरल व सुरक्षित यात्रा बनाने के लिए सरकार से सौ करोड़ की राशि की स्वीकृति दिलाई गई है. यह सड़क भांजपुर होते हुए करीब सोलह गांवों के बीच संपर्क बनाएगी. यह सड़क जिले के ठीक अंतिम छोर एवं बिहार की सीमा तक जाएगी. सड़क से करीब एक लाख की आबादी को लाभ होगा. कुल छह पंचायतों को जोड़ने वाली इस बड़ी सड़क योजना को लाने में मंत्री श्रीमती पांडेय ने कड़ी मेहनत की है. सड़क निर्माण का काम सौंदर्यीकरण के तहत किया जाएगा. श्रीमतपुर से परसा की सड़क का निर्माण श्रीमतपुर से परसा तक प्रस्तावित सड़क केवल एक निर्माण कार्य ही नहीं है, बल्कि महागामा के विकास का मजबूत आधार बन गई है. भांजपुर, मोतीचक, सुंदरचक और अंजना-मलियाचक जैसे गांवों को जोड़ने वाली यह परियोजना वर्षों से उपेक्षित बुनियादी सुविधा देने का कार्य कर रही है. वहीं इस सड़क में परसा, कुशमारा, खोरद, कोयला, हसन करहरिया, भांजपुर छह पंचायत भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री की पहल से गांवों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. खराब सड़क को ठीक कर रास्तों को सुलभ बनाया जा रहा है. ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. क्या कहतीं हैं मंत्री “लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है. नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं. महागामा को विकसित बनाने एवं नया महागामा का कॉन्सेप्ट दिया जा रहा है. ” — दिपिका पांडेय सिंह, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola