कम अनाज देने पर आक्रोश डीसी से करेंगे शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणोंं ने करमाटांड़ डाक बंगाला में आयोजित बैठक में लिया निर्णय सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत के भलुका व करमाटांड़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने कम अनाज देने के विरोध में डाक बंगला में बैठक आयोजित की. इसमें दोनों गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अशोक मरांडी […]
विज्ञापन
ग्रामीणोंं ने करमाटांड़ डाक बंगाला में आयोजित बैठक में लिया निर्णय
सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत के भलुका व करमाटांड़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने कम अनाज देने के विरोध में डाक बंगला में बैठक आयोजित की. इसमें दोनों गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अशोक मरांडी ने की.
इस मामले में संबंधित डीलर हेमलाल टुडू के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त व एसडीओ से करने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर हाट के दिन अनाज वितरण करने की तिथि देते हैं. इससे परेशानी होती है. हाट के दिन केरोसिन का वितरण होता है अथवा साप्ताहिक हाट में जाते हैं. दूसरे दिन जाने पर डीलर अनाज खत्म होने की बात कहकर भगा देते हैं. इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष फ्रांसिस हांसदा, लौनेश किस्कू, अंजला किस्कू, लुखी मरांडी, फुलमनी बासकी, साहेबलाल सोरेन आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




