असाध्य रोग से पीड़ित डोली मुर्मू का सदर अस्पताल में इलाज शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

सीएस ने डुमरिया गांव एंबुलेंस भेज कराया भरती जिन चेयरमैन की पहल पर डीसी ने दिये निर्देश प्रभात में छपी खबर के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग गोड्डा : गंभीर बीमारी से जूझ रही डोली मुर्मू का सदर अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है. जनप्रतिनिधियों व प्रभात खबर की पहल के बाद स्वास्थ्य विभाग की […]
विज्ञापन
सीएस ने डुमरिया गांव एंबुलेंस भेज कराया भरती
जिन चेयरमैन की पहल पर डीसी ने दिये निर्देश
प्रभात में छपी खबर के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
गोड्डा : गंभीर बीमारी से जूझ रही डोली मुर्मू का सदर अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है. जनप्रतिनिधियों व प्रभात खबर की पहल के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. सीएस ने संवेदना दिखाते एंबुलेंस भेज कर डोली को सदर अस्पताल में भरती कराया. इससे पूर्व जिला परिषद चेयरमैन बसंती देवी ने पहल कर डीसी को मामले की जानकारी दी. डीसी के निर्देश पर सीएस ने मामले में चिकित्सा प्रभारी महगामा को निर्देश दिया. डुमरिया गांव से डोली मुर्मू को लाया गया. चालक कारू मंडल ने सदर अस्पताल में डीएस के पास डोली को सुपुर्द किया.
इनकी रही विशेष पहल :डोली के मामले में सबसे पहले साहित्यकार डॉ राधेश्याम चौधरी व राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी की पहल भी सराहनीय रही है. दोनों ने सबसे पहले डुमरिया गांव पहुंच कर डोली को इलाज का ढांढ़स बांधने का काम किया है.
डोली को गोद में लिये अस्पताल आते माता-पिता एवं डोली की स्वास्थ्य जांच करते डीएस डॉ मिश्रा.फोटो। प्रभात खबर
डीएस ने की स्वास्थ्य जांच
सदर अस्पताल में डीएस डॉ तरुण मिश्रा द्वारा अपने कक्ष में तुरंत डोली मुर्मू की स्वास्थ्य परीक्षण किया. इसके बाद महिला वार्ड में भरती कर इलाज प्रारंभ कर दिया गया है. डीएस ने बताया कि डोली मुर्मू के मामले में विशेष पहल होगी. सबसे पहले इलाज शुरू कर दिया गया है. ब्रेन से जुड़ी बीमारी को देखते हुए बच्ची का सीटी स्कैन कराना जरूरी है. मंगलवार को देवघर भेज कर बच्ची का सीटी स्कैन कराया जायेगा. कुछ आवश्यक जांच भी रोग को देखते करायी जानी है. हालांकि बच्ची की स्थिति सामान्य नहीं है. फिर भी कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर के प्रति जताया आभार
साहित्यकार डॉ चौधरी ने कहा कि डोली के मामले में प्रभात खबर ने बड़ा दायित्व निभाने का काम किया है. अखबार ने एक असहाय परिवार की गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची की खबर को प्रकाशित कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है. अखबार की पहल की सबने तारीफ की. वहीं परिजनों ने भी प्रभात खबर के प्रति आभार जताया.
लाइट पिंक में दिखेंगे सभी सरकारी स्कूल भवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




