गोड्डा आजसू महिला कमेटी गठित रीता देवी बनी जिलाध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

संप प्रभारी जोबा मांझी पाल भी पहुंची थीं गोड्डा गोड्डा : स्थानीय वृंदावन रिर्सोट में गुरुवार को आजसू महिला इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान संगठन विस्तार कर महिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संताल परगना प्रभारी जोबा मांझी पाल ने की. साथ ही महिला समिति की केंद्रीय संयोजक वायलेट […]
विज्ञापन
संप प्रभारी जोबा मांझी पाल भी पहुंची थीं गोड्डा
गोड्डा : स्थानीय वृंदावन रिर्सोट में गुरुवार को आजसू महिला इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान संगठन विस्तार कर महिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संताल परगना प्रभारी जोबा मांझी पाल ने की. साथ ही महिला समिति की केंद्रीय संयोजक वायलेट कच्छप, केंद्रीय उपाध्यक्ष पार्वती देवी भी बैठक में मौजूद थीं. इस दौरान बताया गया कि महिलाओं को संगठन में अहम रूप से भागीदारी निभानी है.
पार्टी बगैर महिला के गतिशील हुए आगे नहीं बढ़ सकती है. आजूस महिला मोरचा सभी दलों से आगे है. पार्टी पदाधिकारियों ने पथरगामा के पीपरा पंचायत समिति सदस्य रीता देवी को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया. महिला अध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी गयी. उन्हें 15 दिनों के अंदर पार्टी के जिला कमेटी का गठन कर प्रदेश संगठन को सूची भेजने का निर्देश दिया. ताकि संगठन में जुड़े पदाधिकारियों के बारे में केंद्रीय कमेटी द्वारा सहमति प्रदान किया जा सके .
पार्टी की स्थिति पर भी देर तक चिंतन किया गया. सभी सदस्यों को बताया गया कि पूरी तरह से पंचायत व गांव से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाये ताकि संगठन का प्रभाव दिखे. इस अवसर पर दशरथ महतो, दीपक मंडल, जलंधर दास, रंजीत राय, आशुतोष महतो, दयानंद भारती, सोनेलाल मरांडी, मो उमर अली, चंद्रशेखर आजाद , मनोरंजन पासवान, उमेश महतो, दिलीप ठाकुर, आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




