तीन माह की बच्ची की मौत

Published at :03 Jul 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह की बच्ची की मौत

हादसा. महगामा के अमडीहा गांव की घटना, बारिश से घर ढहा घर के मलबे से दब कर चार लोग भी हुए घायल कच्चा मकान हुआ धराशायी महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के घाट गमहिरया पंचायत के अमडीहा गांव में शनिवार संध्या बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया. इसके मलबे में दब कर तीन माह […]

विज्ञापन

हादसा. महगामा के अमडीहा गांव की घटना, बारिश से घर ढहा

घर के मलबे से दब कर चार लोग भी हुए घायल
कच्चा मकान हुआ धराशायी
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के घाट गमहिरया पंचायत के अमडीहा गांव में शनिवार संध्या बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया. इसके मलबे में दब कर तीन माह की बच्ची की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में अन्य चार लोग घायल हो गये. घायलों को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. शनिवार को लगातार बारिश हो रही थी. इसी दौरान संध्या श्याम मुर्मू कच्चा घर ढह गया. मकान के मलबे में दबने से तीन माह की रेश्मी मुर्मू की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं इस घटना में तलावा मुर्मू, मकलू किस्कू, पार्वती मुर्मू व कोमली मुर्मू घायल हो गया.
श्याम मुर्मू ने बताया कि वह और उसकी पत्नी कोमली सोरेन खाना बना रही थी. इसी दौरान घर की दीवार खाट में सोयी रेश्मी पर गिर गयी. वहीं इसमें उक्त सभी दब गये. आसपास के लोगों को सभी को मलबे से बाहर निकाला. इसके बाद सभी अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टर ने बच्ची रेश्मी को मृत घाेषित कर दिया. वहीं कोमली मुर्मू को छाती में चोट लगी है. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वहीं बच्ची की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola