सांप के काटने से महिला गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Published at :03 Jul 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
सांप के काटने से महिला गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के बासंजोरी पंचायत के खेरवारी गांव के बहियार में सांप के काटन से मरशीला महतो (45) मूर्छित हो गयी. आनन-फानन में परिजनों न उसे सदर अस्पताल में भरती गया है. यहां उसकी हालत गंभीर है. यह घटना शनिवार सुबह की है. मरशाीला महतो सुबह शौच के लिए बहियार गयी थी. […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के बासंजोरी पंचायत के खेरवारी गांव के बहियार में सांप के काटन से मरशीला महतो (45) मूर्छित हो गयी. आनन-फानन में परिजनों न उसे सदर अस्पताल में भरती गया है. यहां उसकी हालत गंभीर है. यह घटना शनिवार सुबह की है.

मरशाीला महतो सुबह शौच के लिए बहियार गयी थी.
इस क्रम में उसे सांप ने काट लिया. आनन फानन में परिजनों ने रतनपुर मिशन हॉस्पिटल में उसे भरती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसके पति सुकरा मालतो ने बताया कि घर में शौचालय नहीं है. इस कारण सभी सदस्य शौच के लिए बहियार जाते हैं. अगर घर में शौचालय होता तो पत्नी को सांप नहीं काटता. वहीं पंचायत क्षेत्र के बांसजोरी गांव निवासी कृष्णा गोस्वामी की पत्नी सुनीता देवी 30 को भी शुक्रवार सुबह सांप ने काट लिया है. उसका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola