झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ की बैठक आज

Published at :03 Jul 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ की बैठक आज

गोड्डा नगर : झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ की बैठक तीन जुलाई को गांधी मैदान में होगी. इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता गीता मंडल करेंगी. इसमें प्रखंड के सभी सदस्यों से भाग लेने की अपील की गयी है. यह जानकारी एक्टू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता की उपस्थिति में […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संघ की बैठक तीन जुलाई को गांधी मैदान में होगी. इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता गीता मंडल करेंगी. इसमें प्रखंड के सभी सदस्यों से भाग लेने की अपील की गयी है. यह जानकारी एक्टू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता की उपस्थिति में गोड्डा प्रखंड कमेटी का गठन किया जाना है.

सभी प्रखंडों में बारी बारी से चुनाव कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्य किया जा रहा है. संगठन को मतबूत बना कर रसोइया व संयोजिका के हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी. बैठक में जिलाध्यक्ष बबीता आनंद, सचिव रूमा चटर्जी, होमगार्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, माले नेता अरूण सहाय व शिक्षक नेता आनंद रजक आदि हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola