गोड्डा में गहरा सकता है बिजली संकट

Published at :03 Jul 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में गहरा सकता है बिजली संकट

फ्रेंचाइजी को नहीं मिला सेवा विस्तार कैसे काम करेगा विभाग, कर्मी की कमी विभाग तलाश रहा वैकल्पिक व्यवस्था गोड्डा : गोड्डा जिले में रविवार से बिजली संकट गहरा सकता है. इस कारण सीबीआरटी आधारित फ्रेंचाइजी को सेवा विस्तार नहीं मिलना बताया जा रहा है. वहीं बिजली विभाग के पास भी कर्मी की कमी है. अचानक […]

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी को नहीं मिला सेवा विस्तार

कैसे काम करेगा विभाग, कर्मी की कमी
विभाग तलाश रहा वैकल्पिक व्यवस्था
गोड्डा : गोड्डा जिले में रविवार से बिजली संकट गहरा सकता है. इस कारण सीबीआरटी आधारित फ्रेंचाइजी को सेवा विस्तार नहीं मिलना बताया जा रहा है. वहीं बिजली विभाग के पास भी कर्मी की कमी है. अचानक फ्रेंचाइजी के बंद होने से काम संभालना मुश्किल हो सकता है. इसके बावजूद विभाग वैकल्पिक व्यवस्था निकालने का प्रयास कर रहा है. बता दें कि जिले में बिजली विभाग का 11 हजार तार मरम्मत, एलटी मरम्मत व राजस्व की वसूली फ्रेंचाइजी के माध्यम से की जाती है. फ्रेंचाइजी को सेवा विस्तार नहीं मिले से इन कार्यों पर असर पड़ेगा.
वहीं फ्रेंचाइजी में काम करने वाले लगभग 250 कर्मियों की सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. इसके अलावा विभाग के पास पर्याप्त कर्मी भी नहीं है, जो एकाएक सारे कामों को संभाल ले. इस कारण रविवार से गोड्डा में बिजली संकट गहराने की संभावना है. बता दें कि वर्तमान में लचर बिजली व्यवस्था लोग परेशान हैं.
पिछले 48 घंटे में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली लोगों कको मिली है. वार्ड पार्षद बेणू चौबे ने बताया कि बिजली विभाग के रवैये से लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है. जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा.
क्या कहते हैं जीएम
बात सही है. मैन पावर की कमी है. वैकल्पिक प्रयास किया जा रहा है. तत्काल कुछ समय के लिये कार्य कर रहे हैं. फ्रेंचाइजी के सेवा विस्तार के प्रयास हो रहे हैं. यह निर्णय किसी बोर्ड स्तर पर होना है.
गणेश झा, जीएम, दुमका एरिया बोर्ड
क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता
बिजली विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया है. लोगों को बिजली संकट से जूझने नहीं दिया जायेगा.
गोपाल वर्णवाल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola