मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

रड से मारकर किया जख्मी हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत छोटी रणबहियार गांव में मंगलवार की देर रात मारपीट की घटना में रामनाथ मंडल बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों से लोग हंसडीहा थाने पहुंचे ओर मामला दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष की ओर से घायल रामनाथ मंडल ने चंदन […]
विज्ञापन
रड से मारकर किया जख्मी
हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत छोटी रणबहियार गांव में मंगलवार की देर रात मारपीट की घटना में रामनाथ मंडल बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों से लोग हंसडीहा थाने पहुंचे ओर मामला दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष की ओर से घायल रामनाथ मंडल ने चंदन कुमार जायसवाल, संजीत कुमार जायसवाल उर्फ पिंटू जायसवाल एवं द्रौपदी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगाया है कि
रुपये के लेन-देन में उनलोगों ने गाली गलौज की तथा घर में घुस कर जान मारने की नीयत से रड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ घायल रामनाथ मंडल को इलाज के लिये सरैयाहाट ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिये दुमका रेफर कर दिया. द्वितीय पक्ष से द्रौपदी देवी द्वारा भी मारपीट का आरोप लगाया है, जिसमें रामनाथ मंडल, श्याम मंडल, राजेंद्र मंडल एवं रामनाथ मंडल की मां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




