डीसी कार्यालय के समक्ष धरना आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

माता समिति को भंग करने के निर्देश पर रसोइया संयोजिका में रोष गोड्डा : सरकार के शिक्षा सचिव की ओर से माता समिति को भंग करने के निर्देश का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इस मामले को लेकर सोमवार को सरकारी विद्यालय की रसोइया संयोजिका संघ के सदस्य डीएसइ कार्यालय पहुंचे. डीएसइ के नहीं […]
विज्ञापन
माता समिति को भंग करने के निर्देश पर रसोइया संयोजिका में रोष
गोड्डा : सरकार के शिक्षा सचिव की ओर से माता समिति को भंग करने के निर्देश का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इस मामले को लेकर सोमवार को सरकारी विद्यालय की रसोइया संयोजिका संघ के सदस्य डीएसइ कार्यालय पहुंचे. डीएसइ के नहीं रहने पर संयोजिका व रसोइया ने अपनी भड़ास निकाली और आंदोलन करने का ऐलान कर दिया गया है. इन लोगों को नेतृत्व संघ की अध्यक्ष बबीता कुमारी कर रही थी. इस दौरान इनलोगों ने कहा कि सरकार के शिक्ष सचिव ने तुगलगी फरमान जारी कर माता समिति को भंग करने का निर्देश दे दिया है. इसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
जिस तरह अनुबंध पर पारा शिक्षकों से काम लिया जा रहा है. उसी तरह से संयोजिक-रसोइया से भी अनुबंध पर कार्य लिया जा रहा है. फिर केवल माता समिति को भंग करना मनमानी है. पहले पारा शिक्षकों को हटाया जाये, तब माता समिति को भंग करने की कार्रवाई होनी चाहिए. अध्यक्ष बबीता कुमारी ने बताया कि इस मामले को लेकर संयोजिका रसोइया में रोष व्याप्त है. मंगलवार को जिला के सभी प्रखंडों की संयोजिका रसोइया उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगी. इस अवसर पर सचिव रोमा चटर्जी, सुधा जायसवाल, गीता मंडल, सहदेव यादव, शोभा देवी, प्रेमलता देवी, बेबी देवी, रूपा देवी, बच्चन दर्वे आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




