बिजली विभाग में तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

150-200 अज्ञात को बनाया अभियुक्त गोड्डा : गोड्डा पावर सब स्टेशन में 11 जून को तोड़-फोड़ मामले में सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. फ्रेंचाइजी के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद कुमार भगत ने दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात 150-200 लोगों को अभियुक्त बनाया है. उसने बताया कि 11 जून को दोपहर दो बजे अज्ञात 150-200 […]
विज्ञापन
150-200 अज्ञात को बनाया अभियुक्त
गोड्डा : गोड्डा पावर सब स्टेशन में 11 जून को तोड़-फोड़ मामले में सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. फ्रेंचाइजी के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद कुमार भगत ने दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात 150-200 लोगों को अभियुक्त बनाया है. उसने बताया कि 11 जून को दोपहर दो बजे अज्ञात 150-200 के बीच लोग फ्रेंचाइजी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद कार्यालय में रखे कुरसी, बेंच, पंखा व अन्य सामान की तोड़-भेड़ की. इसके बाद अज्ञात हमलावर सीधे सब स्टेशन गये. यहां भी तोड़-फोड़ की. साथ ही विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर बाहर से पत्थर बाजी की. इससे विभाग को तकरीबन 70 हजार का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




