11 से करेंगे 48 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी

Published at :06 Jun 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
11 से करेंगे 48 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी

स्थानीय नीति को लेकर जेवीएम 48 घंटे करेगा जाम बालू व कोयला तक ले जाने पर होगा प्रतिबंध : प्रदीप गोड्डा में तीन स्थानों पर करेंगे सड़क जाम गोड्डा : झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी 11 व 12 जून को गोड्डा में भी होगी. इसको लेकर झाविमो ने कमर कस लिया है. यह बातों पोड़ैयाहाट विधायक […]

विज्ञापन
स्थानीय नीति को लेकर जेवीएम 48 घंटे करेगा जाम
बालू व कोयला तक ले जाने पर होगा प्रतिबंध : प्रदीप
गोड्डा में तीन स्थानों पर करेंगे सड़क जाम
गोड्डा : झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी 11 व 12 जून को गोड्डा में भी होगी. इसको लेकर झाविमो ने कमर कस लिया है. यह बातों पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने बताया कि स्थानीय नीति को लेकर जेवीएम पूरे संताल में आर्थिक नाकेबंदी करेगा. यह बंदी असरदार होगी.
सरकार को इस बंदी के बाद बनाये गयी स्थानीय नीति पर विचार करना होगा. गोड्डा में कुल तीन स्थानों पर सड़क जाम किया जायेगा. इसमें गोड्डा-भागलपुर मार्ग को प्रभावित करने के लिये आइटीआइ के पास जाम किया जायेगा. वहीं मेहरमा में सिदो-कान्हू चौक के पास जाम किया जायेगा.
तीसरा जाम स्थल ललमटिया रेलवे ट्रैक को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में गोड्डा में 48 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी रहेगी. इस दौरान यहां से एक छटांक बालू और न ही कोयला का परिवहन करने दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola