शराबी को समझाने गये दो युवक को मारपीट कर किया घायल

Published at :04 Jun 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
शराबी को समझाने गये दो युवक को मारपीट कर किया घायल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर गांव में शुक्रवार को शराबियों को समझाना दो युवकों को महंगा पड़ गया है. शराबियों ने दोनों युवकों का मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले को लेकर युवकों ने थाना में आवेदन दिया है. जमनी पहाड़पुर गांव में शराब पीकर पुरन मिर्धा व एतवारी मिर्धा आपस […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर गांव में शुक्रवार को शराबियों को समझाना दो युवकों को महंगा पड़ गया है. शराबियों ने दोनों युवकों का मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले को लेकर युवकों ने थाना में आवेदन दिया है. जमनी पहाड़पुर गांव में शराब पीकर पुरन मिर्धा व एतवारी मिर्धा आपस में झगड़ रहे थे. इस दौरान दोनों शराबी गांव के सहदेव दास के छोटे पुत्र नितेश दास से उलझ गया. मामले को बिगड़ता देख नितेश का भाई मुन्ना दास भी वहां पहुंचा.

उव दोनों शराबी को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दोनों ने कुछ नहीं सुनी और पूरण दाेनों के साथ मारपीट करने लगा. उसने दोनों युवक को नोच कर जख्मी कर दिया गया. इस मामले को युवक अपने माता-पिता के साथ थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी. साथ ही कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है. इधर, थाना के सहायक अवर निरीक्षक सी यादव ने बताया कि युवक का फर्द बयान लिया गया है. उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola