सड़क दुर्घटना में युवक-युवती घायल

Published at :04 Jun 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक-युवती घायल

गोड्डा नगर : गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में युवक-युवती घायल हो गया. पथरगामा प्रखंड के ढीभाबांध निवासी सुमन मरांडी (18) व नेहा किस्कू (20) बाइक से रामगढ़ से वापस घर आ रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ मोड़ के पास बाइक के सामने कुत्ता आ गया. इससे चालक ने नियंत्रण हट […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में युवक-युवती घायल हो गया. पथरगामा प्रखंड के ढीभाबांध निवासी सुमन मरांडी (18) व नेहा किस्कू (20) बाइक से रामगढ़ से वापस घर आ रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ मोड़ के पास बाइक के सामने कुत्ता आ गया.

इससे चालक ने नियंत्रण हट गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक-युवती घायल हो गये. दोनों के हाथ, पैर व सिर में चोटें आयी हैं. इसके बाद दाेनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

बैठक आज : गोड्डा नगर. पारा शिक्षकों की बैठक चार जून होगी. प्रवक्ता मनीष झा ने बताया कि झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले होने वाली बैठक में पारा शिक्षक व टेट पास पारा शिक्षकों के भविष्य पर चर्चा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola