भूमिहीन परिवारों ने लगायी जमीन मापी करने की गुहार

मेहरमा : इटहरी पंचायत के इटहरी गांव की भूमिहीन परिवार की महिलाओं ने सीओ को आवेदन देकर जमीन की मापी करा कर बसाने की मांग की है. महिलाओं ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2013 में सरकार की ओर से भूमिहीन छह परिवारों को तीन तीन डिसमिल जमीन मुहैया करायी गयी थी. यह […]
मेहरमा : इटहरी पंचायत के इटहरी गांव की भूमिहीन परिवार की महिलाओं ने सीओ को आवेदन देकर जमीन की मापी करा कर बसाने की मांग की है. महिलाओं ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2013 में सरकार की ओर से भूमिहीन छह परिवारों को तीन तीन डिसमिल जमीन मुहैया करायी गयी थी.
यह जमीन इटहरी गांव के दाग नंबर-173 व खाता संख्या- 87 में है. फिलहाल उक्त जमीन के बगल में तालाब निर्माण कराया जा रहा है. तालाब की मिट्टी को भूमिहीन को आवंटित जमीन पर संवेदक द्वारा फेंका जा रहा है. महिलाओं ने सरकारी अमीन से जमीन की मापी करा कर सीओ से बसाने की मांग की है. इधर, सीओ राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. अमीन से जमीन की मापी कर परिवारों को बसाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




