प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने केरोसिन पीया

गोड्डा नगर : थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में विवाहिता उत्तम देवी ने शरीर पर केराेसिन छिड़क कर पी लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. सूचना मिलते ही मायकेवालों ने विवाहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. अस्पताल में मौजूद विवाहित की मां मनोरमा देवी, बहन पूनम देवी, सरस्वती देवी ने […]
गोड्डा नगर : थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में विवाहिता उत्तम देवी ने शरीर पर केराेसिन छिड़क कर पी लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. सूचना मिलते ही मायकेवालों ने विवाहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. अस्पताल में मौजूद विवाहित की मां मनोरमा देवी, बहन पूनम देवी, सरस्वती देवी ने बताया कि लालपुर निवासी राजीव ठाकुर विवाहित का पति है. बुधवार को ससुराल में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.
उसके बाद पत्नी ने पति को मायका तरडीहा गांव पहुंचाने की जीद की. पति ने उसकी बात टाल दी. जिसके बाद विवाहिता ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर पी लिया. उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना के एएसआइ बीएन सिंह द्वारा विवाहिता का फर्द बयान लेने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




