बराती वाहन पलटा, छह घायल दुर्घटना. पथरगामा के सुंदरनदी के पास हुआ हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के सुंदरनदी के बगीचा के पास बुधवार को बराती वाहन के पलट गया. इस घटना में छह बराती घायल हो गये. यह हादसा दोपहर एक बजे के आसपास हुआ. सभी घायल सफाहोड़ समुदाय के हैं. महगाम प्रखंड के दुर्गापुर गांव से साफाहोड़ समुदाय के लोग पथरगामा के तरडीहा के जोजोडीह गांव […]
विज्ञापन
गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के सुंदरनदी के बगीचा के पास बुधवार को बराती वाहन के पलट गया. इस घटना में छह बराती घायल हो गये. यह हादसा दोपहर एक बजे के आसपास हुआ. सभी घायल सफाहोड़ समुदाय के हैं.
महगाम प्रखंड के दुर्गापुर गांव से साफाहोड़ समुदाय के लोग पथरगामा के तरडीहा के जोजोडीह गांव बराती ऑटो से जा रहे थे. इसी दौरान सुंदरनदी के बगीचा के पास चालक का नियंत्रण ऑटो से हट गया और ऑटो पलटी गयी. इस घटना में ऑटो में सवार सोरायकिता गांव निवासी हबीबलाल बेसरा (51), बेलडीहा गांव निवासी राजेश मड़ैया (35), श्रीमती टुडू (30), राजमुणी टुडू (45) के अलावा अन्य दो बराती घायल हो गये.
घायलाें को स्थानीय लोगों ने भेजा अस्पताल : घटना स्थल पर मौजूद देवी सिंह सोरेन ने एक अन्य वाहन से सभी घायलों को पथरगामा सीएचसी पहुंचाया. यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. ऑन ड्युटी डॉ डीके चौधरी ने सभी घायलों का इलाज किया.
दूसरे वाहने गये अन्य बराती : स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजने के बाद अन्य बराती को दूसरे वाहन से जोजोडीह भेज दिया गया है. सभी शादी कार्यक्रम में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




