गंगवारा गांव के नौ लोग जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

चरघा जंगल जा रहे थे जलावन की लकड़ी काटने गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के दीपना गांव के पास बुधवार पिकअप वैन के पलट गया. इस घटना में पिकअप वैन में सवार नौ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सर अस्पताल में भरती कराया गया है. गंगवारा गांव के लोग पिकअप वैन से जलावन के […]
विज्ञापन
चरघा जंगल जा रहे थे जलावन की लकड़ी काटने
गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के दीपना गांव के पास बुधवार पिकअप वैन के पलट गया. इस घटना में पिकअप वैन में सवार नौ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सर अस्पताल में भरती कराया गया है. गंगवारा गांव के लोग पिकअप वैन से जलावन के लिये लकड़ी काटने चरघा जंगल जा रहे थे. वैन में लगभग 15 लोग सवार थे. इसी दौरान दीपना गांव के पाास गड्ढा में पिकअप वैन का पहिया चला गया और पलट गया.
इस घटना में पिकअप वैन में सवार सुभाष सोरेन (26), रसीक मुर्मू (22), शिवलाल सोरेन (55), एतवारी सोरेन (16), कालीचरण बास्की (18), अमेस हांसदा, सुनिल सोरेन (26), राजकुमार सोरेन (16) व सुरेश सोरेन (35) घायल हो गया. इसमें से सुभाष व रसीक की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. ऑन ड्युटी डॉ डीके ठाकुर ने घायलों का इलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




