मारपीट में युवक घायल, रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

अमरपुर पथरा गांव में गुरुवार दोपहर हुई घटना गवाही नहीं देने के विवाद में आरोपितों ने पीटा गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर पथरा में गुरुवार की दोपहर मारपीट की घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का नाम राजेंद्र मंडल बताया जाता है. मारपीट में सिर में गंभीर चोट आयी […]
विज्ञापन
अमरपुर पथरा गांव में गुरुवार दोपहर हुई घटना
गवाही नहीं देने के विवाद में आरोपितों ने पीटा
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर पथरा में गुरुवार की दोपहर मारपीट की घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का नाम राजेंद्र मंडल बताया जाता है. मारपीट में सिर में गंभीर चोट आयी है. पीड़ित ने राहुल मंडल,रंजीत मंडल व ऋषिकेश मंडल आरोपित बनाया है. घायल की मां मसोमात मोती ने बताया कि पूर्व के विवाद में हुए मुकदमे में गवाह को लेकर उनके बेटे को पीटकर घायल कर दिया गया.
जानकारी होने पर नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल का जायजा लिया. देर शाम तक घायल का इलाज किया जा रहा था. चिकित्सकों ने पिटाये राजेंद्र मंडल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. जख्मी उड़ीसा में दिहाड़ी पर मजदूरी करता है.हाल के दिनों मे ही गांव आया था. पूर्व के केस मे वह गवाह के रूप में था. हमलावर द्वारा दुबारा गवाही नहीं दिये जाने का दबाब बनाया जा रहा था. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी में मारपीट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




