स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत

Published at :21 Feb 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत

महागामा विधायक ने किया कार्यक्रम का उदघाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा, शिक्षा के प्रति अग्रसर है विद्यालय बोआरीजोर : ललमटिया सिदो कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्यों का सम्मेलन शनिवार से प्रारंभ हो गया है. मुख्य अतिथि महगामा विधायक अशोक भगत ने सम्मेलन का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया. विधायक श्री […]

विज्ञापन
महागामा विधायक ने किया कार्यक्रम का उदघाटन
राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा, शिक्षा के प्रति अग्रसर है विद्यालय
बोआरीजोर : ललमटिया सिदो कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्यों का सम्मेलन शनिवार से प्रारंभ हो गया है. मुख्य अतिथि महगामा विधायक अशोक भगत ने सम्मेलन का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया. विधायक श्री भगत ने कहा कि यहां पर ये जो कार्यक्रम हो रहा है. ये गौरव की बात है.
आपसबों का कार्य सराहनीय है. महागामा में शिशु सरस्वती विद्या मंदिर खोले जाने की दिशा में प्रयास करेंगे. राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिक्षा के प्रति अग्रसर है. केवल झारखंड में ही नहीं कई राज्यों में स्कूल के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ रहे हैं. प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि समाज में लोगों को स्वच्छता के प्रति ध्यान दिलाये जाने तथा बढ़ते धूम्रपान पर रोक लगाने के दिशा में प्रयास करने की जरूरत है.
उन्होंने स्वदेशी अपनाये जाने की बातों पर बल दिया.ललमटिया विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजना झा ने कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां सभी जगहों के प्रधानाचार्यों ने आकर विद्यालय को गौरवान्वित करने का काम किया है. तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये 300 प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं. दौरान संगठन मंत्री दिवाकर घोष, मुकेश नंदन, राम अवतार साहू, प्रदीप तिवारी, अंगद उपाध्याय आदि उपस्थित थे.
स्कूल के बच्चे क्षेत्र में कर रहे हैं नाम रौशन
ललमटिया सिदो कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य संतोष तिवारी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रहे हैं. पिछले वर्ष इस विद्यालय का छात्र विकास कुमार द्वारा मैट्रिक में झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. यहां के बच्चों द्वारा खेलकूद में भी काफी नाम रौशन किया गया है.
राष्ट्रीय स्तर पर बनाएं पहचान
चाईबासा विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायें. अपनी अच्छाई दूसरों के पास पहुंचायें. पड़ोसी विद्यालयों से भी तालमेल बेहतर करें. बच्चे अपना संस्कार उंचा रखें. यही इस विद्यालय के विद्यार्थी की पहचान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola