विनोद हत्याकांड में एक आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी के डहरलंगी गांव में हुए विनोद हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्यारोपी धनेश्वरी देवी को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि बिजली का टोका लगाये जाने के विवाद में विनोद कुमार साह की हत्या धारदार हथियार से […]
विज्ञापन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी के डहरलंगी गांव में हुए विनोद हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्यारोपी धनेश्वरी देवी को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि बिजली का टोका लगाये जाने के विवाद में विनोद कुमार साह की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी थी. वही परिजनों को भी मारकर घायल कर दिया गया था.
हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता दशरथ साह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में हत्यारोपी जगरनाथ साह, छविलाल साह, हरि प्रसाद साह, बुद्धु साह समेत कुल सात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार है.वहीं महिला आरोपी धनेश्वरी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




