एसडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गोड्डा : गोड्डा बिजली विभाग के एसडीओ संजय कुमार सिंह द्वारा पोड़ैयाहाट थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट करने व सोने का चेन छीनने का आरोप लगाते हुए पांच के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज थाना कांड संख्या 27/16 के अनुसार 17.02.16 को बिजली चोरी के विरूद्ध 11 सदस्यीय छापेमारी दल […]
गोड्डा : गोड्डा बिजली विभाग के एसडीओ संजय कुमार सिंह द्वारा पोड़ैयाहाट थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट करने व सोने का चेन छीनने का आरोप लगाते हुए पांच के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज थाना कांड संख्या 27/16 के अनुसार 17.02.16 को बिजली चोरी के विरूद्ध 11 सदस्यीय छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल द्वारा पोड़ैयाहाट के पसई गांव में जब छापामारी की जा रही थी तो तो गांव के ही अखिलेश यादव, आनंद छोटू कुमार, राहुल यादव, बुढ़ो मंडल व मिथलेश यादव ने छापेमारी के दौरान बाधा उत्पन्न किया. साथ ही साथ छापामारी दल पर जानलेवा हमला भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




