एटीएम का पिन मांगकर उड़ाये 13 हजार रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

मामला साइबर क्राइम का नगर थाने में पीड़ित ने दिया आवेदन गोड्डा : फोन पर एटीएम का नंबर व पासवर्ड मांगकर एक व्यक्ति का 13 हजार रुपये उड़ाने का साइबर क्राइम का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा निवासी बुद्धदेव […]
विज्ञापन
मामला साइबर क्राइम का
नगर थाने में पीड़ित ने दिया आवेदन
गोड्डा : फोन पर एटीएम का नंबर व पासवर्ड मांगकर एक व्यक्ति का 13 हजार रुपये उड़ाने का साइबर क्राइम का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा निवासी बुद्धदेव महतो की मोबाइल पर एक कॉल आया. सामने वाले आपने आप को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि आपके एटीएम कार्ड में गड़बड़ी है. आप आपने कार्ड नंबर व पासवर्ड बतायें. गड़बड़ी को दूर कर दिया जायेगा.
इसके बाद श्री महतो ने उसे एटीएम का नंबर व पिन नंबर सामने बाले को दे दिया. इसके बाद जब उसने अपने बैंक खाते को अपडेट किया तो उसके खाते से तीन बार में 13 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. बताया कि उक्त राशि की निकासी उसने नहीं की. इसके बद उसने थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है.बात दें कि हाल के दिनों में संताल परगना में साइबर क्राइम का मामला अधिक आया है. कई राज्यों की पुलिस साइबर अपराधियों की तलाश में जामताड़ा व देवघर में छापेमारी कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




