दो अारोपितों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

नाबालिग के पिता के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला आरोपितों से पूर्व चला आ रहा था मदरसा की जमीन संबंधी विवाद गोड्डा : पथरगामा थाना में पड़ुवा गांव के मो कासिम ने अपने 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में दर्ज कांड संख्या 14/16 में गांव के ही मुस्तफा […]
विज्ञापन
नाबालिग के पिता के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला
आरोपितों से पूर्व चला आ रहा था मदरसा की जमीन संबंधी विवाद
गोड्डा : पथरगामा थाना में पड़ुवा गांव के मो कासिम ने अपने 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में दर्ज कांड संख्या 14/16 में गांव के ही मुस्तफा कमाल व मुजीबुर्रहमान को नामजद आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कासिम का नाबालिग पुत्र पांच फरवरी की सुबह गोड्डा में मेला देखने आया था. वापस घर नहीं आने पर देर रात तक खोजबीन की. गांव के ही लोगों से पता चला कि पांच बजे संध्या ही उसका पुत्र गांधीग्राम से घर की ओर आ रहा था.
उसके पीछे गांव के मुस्तफा कमाल व मुजीबुर्रहमान थे. कासिम ने आवेदन में बताया है कि दोनों से मदरसा की जमीन संबंधी विवाद पूर्व चल रहा है. ये लोग हमारे परिवारवालों को जान मारने की धमकी भी पूर्व दे चुके थे. हो सकता है मेरे पुत्र को उठाकर ले गये हों या जान से मार दिया हो. दर्ज प्राथमिकी में पथरगामा थाना के एएसआई कृष्णा यादव को अनुसंधान का जिम्मा सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




