एसबीआइ ने शुरू की हेलो बॉडी सेवा

पांच हजार तक का कर सकते हैं मोबाईल टू माेबाइल राशि ट्रांसफर 15 मार्च तक एप्लीकेशन के रजिस्ट्रेशन पर बैंक देगी 25 रुपये : आरएम गोड्डा : भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए हेलो बॉडी नामक नयी सेवा लेकर आयी है. इसके माध्यम से ग्राहक मोबाइल से मोबाइल पांच हजार रुपये तक ट्रांसफर व भुगतान […]
पांच हजार तक का कर सकते हैं मोबाईल टू माेबाइल राशि ट्रांसफर
15 मार्च तक एप्लीकेशन के रजिस्ट्रेशन पर बैंक देगी 25 रुपये : आरएम
गोड्डा : भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए हेलो बॉडी नामक नयी सेवा लेकर आयी है. इसके माध्यम से ग्राहक मोबाइल से मोबाइल पांच हजार रुपये तक ट्रांसफर व भुगतान कर सकते हैं. यह काम ग्राहक आराम से घर बैठे ही मैसेेज के माध्यम से कर पायेंगे. एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय सिन्हा ने बताया कि बैंक की ओर से एनड्रइड फोन धारक तथा बैंक से जुड़े लोग अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड कर बैंक से रजिस्ट्रेशन करायेंगें.
इसके माध्यम से एक से लेकर पांच हजार रुपये तक स्थानांतरण कर पायेंगे. 15 मार्च तक इस सेवा को पूरी तरह से प्रभावी किया जायेगा. नये रजिस्ट्रेशन पर ग्राहकों के खाते में बैंक अपनी ओर से 25 रुपये अदा करेगी. ग्रहकों को सेवा का लाभ लेने के लिये केवल हेलो बाॅडी नामक एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड कराना होगा. बताया कि नये एप्प के लिये गोड्डा में केंपेंनिंग चल रहा है. इसके इंचार्ज आरबीओ में नवेंदु शरण हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




