समाज सुधार मंच12 को निकालेगा बाइक रैली

Published at :10 Feb 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
समाज सुधार मंच12 को निकालेगा बाइक रैली

गोड्डा : नशाखोरी व दहेज प्रथा के विरुद्ध समय-समय पर समाज सुधार मंच की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सर्वोदय दिवस के अवसर पर 12 फरवरी को मंच की ओर से बाइक रैली निकाली जायेगी. इस संबंध में मंच के सचिव लतीफ अंसारी ने बताया कि नशा जैसी बुराइयों व दहेज […]

विज्ञापन

गोड्डा : नशाखोरी व दहेज प्रथा के विरुद्ध समय-समय पर समाज सुधार मंच की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सर्वोदय दिवस के अवसर पर 12 फरवरी को मंच की ओर से बाइक रैली निकाली जायेगी. इस संबंध में मंच के सचिव लतीफ अंसारी ने बताया कि नशा जैसी बुराइयों व दहेज जैसे कोढ़ को समाज से पुरी तरह खत्म करने के लिए मंच कटिबद्ध है.

12 फरवरी को गांधी मैदान से मोटरसाइकिल रैली निकाल कर गांधीग्राम, परसपानी, डहरलंगी, पंचरूखी, पथरा, सरकंडा व कारगिल चौक तक रैली निकाल कर लोगों को दोनों बुराइयों के खात्मे के लिए लोगों से अपील की जायेगी. साथ ही ग्रामीणों को जागरूक कर नशा के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का संकल्प लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola