खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर बढ़ाएं जिले का मान: डीएसपी

Published at :17 Dec 2015 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर बढ़ाएं जिले का मान: डीएसपी

गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ की ओर से बुधवार को गांधी मैदान में गोड्डा डिस्ट्रीक क्रिकेट ए-डिवीजन लीग का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीएसपी अजीत कुमार सिंह, एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर किया. एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राज्यस्तर पर जिले का नाम रौशन […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ की ओर से बुधवार को गांधी मैदान में गोड्डा डिस्ट्रीक क्रिकेट ए-डिवीजन लीग का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीएसपी अजीत कुमार सिंह, एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर किया. एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राज्यस्तर पर जिले का नाम रौशन करें. इस दौरान नगर थानेदार पासकल टोप्पो, सचिव रंजन कुमार, रितेश कुमार, किरमान अंसारी, अमित बोस, मनीष सिंह आदि थे.

न्यू ताज क्रिकेट क्लब चार विकेट से जीता

उद्घाटन मैच में न्यू ताज क्रिकेट क्लब व इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इसमें न्यू ताज ने इलेवन स्टार को चार विकेट से पराजित कर दिया है. सचिव रंजन कुमार ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर इलेवन स्टार ने 127 रन बनाये.

बल्लेबाज विजय ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी न्यू ताज टीम 20 ओवर में एक गेंद शेष रहते छह विकेट पर 128 रन बना लिये. बल्लेबाज रौशन ने शानदार 73 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाया.

ब्लॉक इलेवन 16 रनों से जीता

दूसरे मैच में ब्लॉक इलेवन ने रिलायंस क्रिकेट क्लब को 16 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लॉक इलेवन ने 157 रन बनाये. राजीव भंडारी ने सर्वाधिक चार छक्कों की मदद से 45 रन बनाया.

बाद में खेलने उतरी रिलायंस की टीम 141 रन ही बना पायी. रिलायंस की ओर से सौरभ ने 31 रनों का योगदान दिया. मैच के निर्णायक अनुज कुमार, विनायक झा, अजीत कुमार, दिव्य प्रकाश, आकाश कुमार, कॉमेंट्रेटर किरमान अंसारी के अलावा मिरजा सब्बीर हुसैन, उज्ज्वल घोष, शिवकुमार यादव, संजीव कुमार, रितेश मंडल, सनोज कुमार, विक्की, अंजन, अमर आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola