??????? ???????? ?? ?? ??????? ?? ???? ???????? ???? ?? ??? ???? ??? ?????

विभिन्न प्रखंडों से अब गड़बड़ी को लेकर निर्वाचन आयोग के पास भेजा गया फैक्स संवाददाता, गोड्डा मतगणना के बाद से विभिन्न प्रखंडों से आये रिजल्ट के बाद बरती गयी अनियमितता की शिकायत पत्र जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं राज्य चुनाव आयोग को भेजा गया है.मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा पंचायत के मुखिया पद के नौ में से […]
विभिन्न प्रखंडों से अब गड़बड़ी को लेकर निर्वाचन आयोग के पास भेजा गया फैक्स संवाददाता, गोड्डा मतगणना के बाद से विभिन्न प्रखंडों से आये रिजल्ट के बाद बरती गयी अनियमितता की शिकायत पत्र जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं राज्य चुनाव आयोग को भेजा गया है.मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा पंचायत के मुखिया पद के नौ में से आठ प्रत्याशियों ने मतगणना के दौरान मंगलवार को कक्ष में केवल जीते हुए प्रत्याशी शमां खातून के ऐजेंट ही कक्ष में रहने देने का अाराेप लगया है. बाकी के अभी बाहर ही थे. बार-बार कहा जाता रहा कि अभी मतगणना प्रारंभ नहीं हुई है. इसके कुछ ही देर बाद शमां खातून को विजयी घोषित कर दिया गया. मतगणना के बाद आग्रह करने के बावजूद आरओ द्वारा मतपत्रोें का बंडल नहीं दिखाया गया. सभी प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि जीते हुये उम्मीदवार के पति उसमानगनी पहले से मुखिया है. उनका आरओ के साथ मधुर रिश्ता है. उन लोगों ने पुनर्मतगणना की मांग की है. हस्ताक्षर कराने वाले मुखिया प्रत्याशियों में मीना झा, नीलम देवी, सबनम आरा, कंचन कुमारी, हुस्नबानों, रूपा देवी, मु मिनसार आदि हैं. वहीं अभिकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर कर इस बात की आपत्ति जतायी है. जिसमें कुंदन कुमार, सगिंद्र कुमार, रवींद्र यादव, छोटे लाल मंडल, देंवेंद्र कुमार सिंह आदि है.बसंतराय के बाघाकोल पंचरासत के लैथा बूथ संख्या 81 एवं 82 की पुनर्मतगणना की मांग गोड्डा. बसंतराय प्रखंड के बाघाकोल पंचायत के लैथा बूथ संख्या 81 एवं 82 के पुर्नमतगणना की मांग की गयी है. पंचायत समिति सदस्य पद के लिये मो अब्दुल कयूम की जीत के बावजूद हारे हुये मो अजीमुद्दीन को ही जीत दिला दिया गया. मो कयूम का आरोप है कि मतगणना में उसे 374 तथा अजीमुद्दीन को 371 मत मिला था. तीन वोट के अंतर से जीत हासिल किया. लैथा बूथ संख्या 81 एवं 82 में ही उसे बढ़त मिली थी. श्री कयूम ने आरोप लगाते हुये डीसी तथा राज्य आयोग से इस बात की मांग किया है कि उसे न्याय दिलाने के लिये उक्त बूथ का पुनर्मतगणना करायी जाये. बसंतराय के कैथुपरा पंचायत के मुखिया प्रत्याश गुलाबी रजक चार वोट से हारा गोड्डा. बसंतराय प्रखंड के केथा पंचायत के मुखिया पद पर हारे हुये प्रत्याशी गुलाबी रजक ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की है. बताया कि मतगणना के क्रम में गड़बड़ी कर छेदी पासवान को चार वोट से विजेता घोषित कर दिया. गड़बड़ी की शिकायत करने पर आरओ ने डांट कर भगा दिया गया. डीसी को पत्र लिखकर मांग की है कि उसके आवेदन पर न्याय कर पुनर्मतगणना की जाये. बाघाकोल पंचायत के पूर्व मुखिया की धाक पर फिर से मुखिया की पत्नी को 17 वोट से हार के बावजूद जीताया गोड्डा. राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बसंतराय प्रखंड के बाघाकोल पंचायत के मुखिया पद पर चुनाव लड़ी गीता देवी ने गड़बड़ी की शिकयत की है. गीता देवी का आरोप है कि हारे हुये प्रत्याशी ममता देवी को जिताने का काम किया गया है. मतगणना में प्रखंड के रासेजगासर सेवक द्वारा ममता देवी के 17 वोट से हारे जाने के बाद कर्मी द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर पुनर्मतदान की मांग की है. दौरान उल्टी प्रक्रिया अपनाते हुये बूथ संख्या 86 से गिनती प्रारंभ कर 87 तक की गयी. आपत्ति के बाद बूथ संख्या 86 में 10 मतपत्र अवैध करार कर रद्द कर दिया गया. 87 में सात मत की हेरा फैरी की गयी है. बताया कि इस तरह से गीता देवी के साथ अन्याय कर पुर्नमतगणना के बहाने कर्मी द्वारा ममता देवी को जिताने का काम किया गया है.बोआरीजोर के नवीन पंडित ने की पुनर्मतदान की मांग गोड्डा. बोआरीजोर प्रखंड के बड़ा डुमरहिल पंचायत के पंसस प्रत्याशी नवीन कुमार पंडित ने डीसी से शिकायत की है. इसमें बताया है कि मतगणना में उसे 621 एवं दूसरे स्थान पर रहे राजेश मंडल को 607 मत प्राप्त हुआ. मतगणना के बाद चौंकाने वाले परिणाम सामने आया जब उसके मतगणना की रिपोर्ट में राजेश मंडल का सही 607 दिखाया गया था उसके मतों की संख्या 558 दिखाया गया. नाम घोषणा में गड़बड़ी का आरोप गोड्डा. गोड्डा प्रखंड के कनवारा पंचायत के वार्ड नंबर सात में रोचक घटना हुई. जिसमें जीत हासिल करने वाले की हार तथा हारे हुये को विजेता घोषित कर दिया. कनवारा के सुवोध यादव ने इस बात की शिकायत डीसी से की है . बताया कि कनवारा के वार्ड संख्या सात में सुवोध कुुमार को कुल 125 मत प्राप्त हुआ , वहीं ध्रुव कुमार साह को 90 मिला. मगर अंक के पत्र में धुव्र के सामने 125 व सुबाेध कुमार के सामने 90 दिखाते हुये ध्रुव को विजेता करार दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




