???::????? ?? ???? ?? ???? ??????????

ओके::भूकंप के झटके से दहले गोड्डावासी-मतगणना कार्य में लगे लोगों को नहीं हो पाया एहसास-जान-माल का नुकसान नहीं संवाददाता, गोड्डामंगलवार सुबह भूकंप के झटके से जिलेवासी दहल उठे. सुबह करीब 8:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. इसकी तीव्रता 4.2 बतायी जा रही है. झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से निकल कर […]
ओके::भूकंप के झटके से दहले गोड्डावासी-मतगणना कार्य में लगे लोगों को नहीं हो पाया एहसास-जान-माल का नुकसान नहीं संवाददाता, गोड्डामंगलवार सुबह भूकंप के झटके से जिलेवासी दहल उठे. सुबह करीब 8:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. इसकी तीव्रता 4.2 बतायी जा रही है. झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बाहर की ओर भागे. वहीं मतगणना कार्य में व्यस्त रहने के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों को भूकंप का पता भी नहीं चला. सुबह के वक्त अचानक कुरसी हिलने लगी, लेकिन मैंने इगनोर कर दिया. बाद में पता चला कि भूकंप आया था. – विकास हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ……………………………… सुबह अचानक झटका महसूस किया. लेकिन मतगणना की व्यस्तता के कारण ज्यादा इस बात पर जोर नहीं दिया. – अजीत कुमार, डीएसपी गोड्डा……………………………………….सुबह के वक्त की घटना जुलाई माह में आये भूकंप की याद दिला दी. ईश्वर की दुआ है कि ज्यादा तीव्रता का भूकंप नहीं था. – प्रकाश धर सहाय, अधिवक्ता ……………………………………..सुबह के वक्त भूकंप के झटके महसूस किये गये. अचानक ग्रिल के अावाज करने के बाद जैसे ही बाहर आया तब तक स्थिति सामान्य हो गयी थी. – राजीव कुमार उर्फ गुड्डू ………………………………………..सुबह गांधी मैदान में योगा कर रहा था. इस दौरान अचानक धरती के हिलने का आभास हुआ. लेकिन थोड़ी ही देर में सब कुछ सामान्य हो गया. – अशोक कुमार दुबे, व्यवसायी ……………………………………..भूकंप के झटके सुबह के वक्त अचानक महसूस किये गये. बिस्तर पर लेटे थे. ठंड के कारण देर से उठा था. अचानक पैर के नीचे हिलता महसूस किया. फिर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. लेकिन थोड़ी ही देर में स्थिति सामान्य हो गयी.- मनोज कुमार गुप्ता, व्यवसायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




