???::??? ?? ??? ?????? ??? ???????? ?? ????? ????? ?? ????? ????

ओके::जीत के बाद जिलेभर में समर्थकों ने जुलूस निकाल कर मनाया जश्न -खूब उड़ाया अबीर-गुलाल – गोड्डा से जिला परिषद पद पर लक्ष्मी देवी ,ओम प्रकाश बरई, बसंती देवी के जीत हासिल के बाद जुलूस .- मुखिया पद पर पांडु बथान से रंभा देवी बनी मुखिया पहले संजय सिंह थे मुखिया इस बार मां रंभा […]
ओके::जीत के बाद जिलेभर में समर्थकों ने जुलूस निकाल कर मनाया जश्न -खूब उड़ाया अबीर-गुलाल – गोड्डा से जिला परिषद पद पर लक्ष्मी देवी ,ओम प्रकाश बरई, बसंती देवी के जीत हासिल के बाद जुलूस .- मुखिया पद पर पांडु बथान से रंभा देवी बनी मुखिया पहले संजय सिंह थे मुखिया इस बार मां रंभा देवी ने जीत कर सुरक्षित रखा सीट ,अमरपुर पंचायत से हेमलाल किस्कू दूसरी बार बने मुखिया ,भतडीहा से अंकिता मंडल बनी दूसरी बार मुखिया, रूपीयामा पंचायत से जेवीएम जिलाध्यक्ष धनंजय यादव की पत्नी गीता देवी ने मुखिया का सीट जीता, पंचरूखी पंचायत से मो महमूद आलम बने मुखिया ,पहले पत्नी थी इस बार स्वयं मुखिया बने ,रानीडीह पंचायत से सलीम अंसारी ने मुखिया पद जीतने पर निकाला जुलूस तसवीर-19 में गोड्डा पांडुबथान मुखिया के समर्थक का जुलूस, 20 में महमूद आलम का जुलस, 21 में हेमलाल किस्कू का जुलूस, 22 में अंकिता मंडल, 23 में सलीम अंसारी, 24 में ठाकुरगंगटी अमरपुर मुखिया अशोक महतो, 25 में माया देवी मुखिया भगैया 26 में रोजी सोरेन मानिकपुर, 27 में शीला देवी, 28 में रूपियामा मुखिया गीता देवी संवाददाता, गोड्डा पंचायत चुनाव मतगणना के साथ जिप व मुखिया पद के विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है. जिला परिषद सीट गोड्डा पूर्वी से लक्ष्मी चक्रवर्ती ने चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाये. लक्ष्मी चक्रवर्ती के पति बबलू सिंह व समर्थकों ने जुलूस निकालकर लोगों को बधाई दी. पिछले चुनाव में बबलू सिंह की मां सीट से विजेता थी. वहीं मध्य से जिला परिषद सीट पर बसंती देवी के जीत पर पति रवींद्र महतो के साथ समर्थकों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया. गोड्डा जिप से ओम प्रकाश बरई के दूसरी बार जीत हासिल की. वहीं मुखिया पद पर गोड्डा प्रखंड से जीत पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया के समर्थकों ने जुलूस निकाला गया. गोड्डा भतडीहा से अंकिता मंडल के समर्थक, पांडुबथान पंचायत से रंभा देवी की जीत पर रंभा देवी के पुत्र संजय सिंह व समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. अमरपुर पंचायत के हेमलाल किस्कू के समर्थकों ने पंचरूखी पंचायत के मो महमूद आलम के समर्थकों ने, रानीडीह पंचायत के सलीम अंसारी के समर्थकों ने, रूपियामा से गीता देवी के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला . ………………………………………… अमरपुर पंचायत से अशोक महतो की जीत पर भी निकला जुलूसठाकुरगंगटी. प्रखंड के अमरपुर पंचायत से दूसरी बार बड़े बोट के अंतराल से अशोक महतो के जीत पर पूरे पंचायत में जुलूस निकाल कर लोगों ने खुशियां मनायी. वहीं मोरडीहा पंचायत की मुखिया पद पर शीला देवी ने जीत हासिल की. लोगों ने जुलूस निकालकर स्वागत किया. मानिकपुर पंचायत की मुखिया पद पर रोजी सोरेन की जीत के बाद जश्न का माहौल पंचायत में रहा. भगैया से माया देवी ने चुनाव जीतने के बाद पूरे पंचायत में जश्न का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




