नि:शक्त वार्ड पार्षद प्रत्याशी जाकिर मंसूर की हुई जीत

Published at :14 Dec 2015 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
नि:शक्त वार्ड पार्षद प्रत्याशी जाकिर मंसूर की हुई जीत

गोड्डा : जनता जनार्दन का प्यार जिसे मिल जाये उसके खुशी का ठिकाना नहीं रह जाता है. ऐसा ही एक नजारा उस वक्त गोड्डा कॉलेज परिसर में हजारों लोगों को देखने को मिला नि:शक्त मो जाकीर मंसूर को जीत मिलने के बाद मतगणना स्थल से निकलने के बाद कॉलेज परिसर में नाचते हुए मतगणना स्थल […]

विज्ञापन
गोड्डा : जनता जनार्दन का प्यार जिसे मिल जाये उसके खुशी का ठिकाना नहीं रह जाता है. ऐसा ही एक नजारा उस वक्त गोड्डा कॉलेज परिसर में हजारों लोगों को देखने को मिला नि:शक्त मो जाकीर मंसूर को जीत मिलने के बाद मतगणना स्थल से निकलने के बाद कॉलेज परिसर में नाचते हुए मतगणना स्थल से अपने घर गये.
मौके पर नि:शक्त मो मंसूर ने बताया कि सुढ़नी पंचायत के वार्ड संख्या 05 से वे वार्ड सदस्य बना है. उसे जनता ने अपना अपार प्यार देकर जीताने का काम किया है. बताया कि मो जाकीर मंसूर को 206 मत मिले जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंदी शेख शमशेर को 88 मत मिले हैं. 118 मतों से नि:शक्त मंसूर को जीत मिली है.
सात वर्ष की उम्र में पैर खोया मगर हौसला नहीं छोड़ा: मो मंसूर ने बताया कि वे जन्म से विकलांग नहीं है. सात वर्ष की उम्र में वह पोलियो से ग्रसित हो गया था. इलाज ना हो पाने की स्थिति में वह जिंदगी भर के लिए अपाहिज बन गया. मंसूर ने कहा कि सात वर्ष की उम्र में बांया पैर खोने के बाद भी उसने हौसला नहीं खोया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola