हैरारकी को तरजीह नहीं देते कार्यपालक अभियंता

Published at :05 Dec 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
हैरारकी को तरजीह नहीं देते कार्यपालक अभियंता

गोड्डा : गोड्डा डीसी हर्षमंगला ने कहा है कि स्थानीय बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का आचरण आदर्श के बिल्कुल विपरीत है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता की जमकर क्लास ली. शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से कहा कि कार्यपालक अभियंता एके उपाध्याय प्रशासन की हैरारकी को भी तरजीह नहीं दे रहे हैं. बता दें […]

विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा डीसी हर्षमंगला ने कहा है कि स्थानीय बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का आचरण आदर्श के बिल्कुल विपरीत है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता की जमकर क्लास ली. शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से कहा कि कार्यपालक अभियंता एके उपाध्याय प्रशासन की हैरारकी को भी तरजीह नहीं दे रहे हैं.
बता दें कि उक्त कार्यपालक अभियंता ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथिमकी दर्ज करने की मांग की थी. इस बाबत डीसी हर्ष मंगला ने पत्रकारों को बताया कि विभाग का आरोप पूरी तरह से निराधार है. जिस बज्र गृह में बिजली चोरी की बात कही गयी है वो विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्य प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जा रहा है.
विभाग इसके लिये जिला प्रशासन को 622675 रुपये का प्राक्कलित राशि समर्पित किया है. सरकारी लाइन ऐजेंसी होने के कारण धनबाद होने के कारण किसी भी तरह की अनियमितता गोड्डा के कार्यपालक अभियंता जो उपायुक्त के अधीनस्थ है. विभाग इस मामले पर डीसी से आवश्यक विमर्श कर सकता था. ताकि दोषी को चिहिंत कर उसपर कार्यवाई की जाती. श्री मंगला ने कहा कि ऐसा नहीं किया गया. मामले की जांच स्वयं एसपी संजीव कुमार कर रहे हैं.
कई अनियमितताएं आयी है सामने :श्री मंगला ने पत्रकारों से कहा कि राजस्व की वृद्धि के नाम पर कार्यपालक अभियंता श्री उपाध्याय बड़े-बड़े लोगों से बड़ी डिमांड करते हैं. सराहनीय है लेकिन इस बात का ख्याल रखना अनिवार्य है कि वो राशि सरकारी राजस्व बने नाकि व्यक्तिगत राजस्व बनकर रह जाय. डीसी ने कहा विभाग का काम राजस्व की वसूली के साथ लोगों की समस्याओं व सुविधाओं को भी देखना है. बताया कि तमाम बातें विभाग के लापरवाह कार्यशैली व व्यवस्था को कमजाेर करने वाली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola