????::????????? ?? ??? ????????? ??????? ?? ???????

Published at :30 Nov 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
????::????????? ?? ??? ????????? ??????? ?? ???????

आेके::ग्रामीणों को दें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी फ्लैग-पांच दिवसीय सहिया प्रशिक्षण का सीएस ने किया उदघाटन, कहा-नुक्कड़-नाटक व खेल-खेल से लोगों को जानकारी देने की नसीहत–गांव-गांव में सामुदायिक आधारित बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने का निर्देशतस्वीर: 02 सीएस प्रशिक्षण का दीप जला कर उदघाटन करते, 03 उपस्थित सहियानगर प्रतिनिधि, गोड्डासोमवार को जयमाता दी […]

विज्ञापन

आेके::ग्रामीणों को दें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी फ्लैग-पांच दिवसीय सहिया प्रशिक्षण का सीएस ने किया उदघाटन, कहा-नुक्कड़-नाटक व खेल-खेल से लोगों को जानकारी देने की नसीहत–गांव-गांव में सामुदायिक आधारित बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने का निर्देशतस्वीर: 02 सीएस प्रशिक्षण का दीप जला कर उदघाटन करते, 03 उपस्थित सहियानगर प्रतिनिधि, गोड्डासोमवार को जयमाता दी भवन में एनएचएम की ओर से पांच दिवसीय सहिया प्रशिक्षण का शुभारंभ सीएस डॉ सीके शाही ने किया. इस मौके पर सीएस डॉ शाही ने कहा कि सहिया मॉड्यूल 7 बी प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सहिया पूरी तरह से जानकारी प्राप्त करें. 7 बी मॉड्यूल में दिये गये गाइडलाइन के मुताबिक अब सहियाओं को गांव-गांव में सामुदायिक आधारित बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देनी है. गांव वालों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य संबंधी चर्चा तथा जागरूकता फैलानी है. नुक्कड़-नाटक व खेल-खेल से लोगों को जानकारी देकर बताना है कि गर्भवती मां, नवजात शिशु की देख-रेख एवं समस्याओं की पहचान करनी है. साथ ही खान-पान, रहन-सहन, साफ-सफाई पर परामर्श देना है. वहीं डीपीसी रणधीर प्रसाद ने सहियाओं को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकार की जानकरी दें. इस दौरान सहियाओं को बेहरापन, वधीरता, नशामुक्त समाज, परिवार नियोजन आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रत्येक दिन दो बैच में 30 सहियाओं को मिलेगा प्रशिक्षणडीपीसी श्री प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक दिन दो बैच में 30 सहियाओं को प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है. इस दौरान राजेश कुमार, शेखर दास, विवेकानंद, प्रह्लाद ठाकुर, शेखर राउत, सुनीता देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola