???::?????? ????? ?????? ??????? ??? ?? ????

ओके::झारखंड राज्य दफादार चौकीदार संघ की बैठक गोड्डा. झारखंड राज्य दफादार चौकीदार संघ की बैठक प्रमंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर मिर्धा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हुई. जिसमे पंचायत चुनाव में चौकिदारों को चुनाव ड्यूटी में लगाने का विरोध किया गया. बताया कि चुनाव ड्यूटी में चौकिदारों को एक अंचल से दूसरे अंचल बगैर परिपाटी के […]
ओके::झारखंड राज्य दफादार चौकीदार संघ की बैठक गोड्डा. झारखंड राज्य दफादार चौकीदार संघ की बैठक प्रमंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर मिर्धा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हुई. जिसमे पंचायत चुनाव में चौकिदारों को चुनाव ड्यूटी में लगाने का विरोध किया गया. बताया कि चुनाव ड्यूटी में चौकिदारों को एक अंचल से दूसरे अंचल बगैर परिपाटी के भेजा जा रहा है. इसके एवज में न कोई चुनावी भत्ता दिया जा रहा है और न ही वाहन आदि की व्यवस्था की गयी है. इसको लेकर चौकिदारों को कठिनाई उठानी पड़ रही है. कहा कि दूसरे अंचल में ड्यूटी पर लगाने का कोई मतलब नहीं बनता. इसको लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया. इस दौरान नेमानी पासवान, तौहिक आलम, सिकंदर हाजरा, शिवनंदन पासवान, सत्यनारायण पासवान आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










