???::??????? ?????? ??? ???? ????? ??? ????????, ?? ????

Published at :08 Nov 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
???::??????? ?????? ??? ???? ????? ??? ????????, ?? ????

ओके::कुरमीचक पंचायत में आपसी रंजिस में चाकूबाजी, एक घायल-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलोबदार गांव की घटना-घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिये कराया भरती-पुलिस अनुसंधान में जुटी तस्वीर: 01 अस्पताल में इलाजरत घायलनगर प्रतिनिधि, गोड्डामुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरमीचक पंचाचत के तिलोबदार गांव में शनिवार देर रात चाकूबाजी हो गयी. जिसमे पंचू हजारी (30 […]

विज्ञापन

ओके::कुरमीचक पंचायत में आपसी रंजिस में चाकूबाजी, एक घायल-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलोबदार गांव की घटना-घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिये कराया भरती-पुलिस अनुसंधान में जुटी तस्वीर: 01 अस्पताल में इलाजरत घायलनगर प्रतिनिधि, गोड्डामुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरमीचक पंचाचत के तिलोबदार गांव में शनिवार देर रात चाकूबाजी हो गयी. जिसमे पंचू हजारी (30 वर्ष) घायल हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलोबदार गांव में आपसी रंजिश में चाकूबाजी हुई है. घायल पंचू हजारी के कमर में चाकू लगा है. रात में ही परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायल को बेहतर इलाज के लिये डॉ सीएल वैद्य को रेफर कर दिया. डॉ वैद्य की देखरेख में फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. गांव में खेला जा रहा था जुआ, विरोध करने पर मारा चाकूघायल पंचू हजारी के मुताबिक दीपावली को लेकर गांव में जुआ खेला जा रहा था. पंचू के अनुसार एक दो रुपये वाला जुआ खेल में बच्चे को शामिल देख उसके चाचा दिनेश हजारी समझाने गये तो उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया गया. बाद में पंचू ने जुआ खेलने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की. विवाद बढ़ने पर चाकू मार फरार हो गये.छह लोगों पर मारपीट का आरोपपंचू हजारी ने पुलिस को दिये फर्द बयान में गांव के ही छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. बयान में राजेंद्र हजारी, पूरण हजारी, घूरन हजारी, तिरण हजारी आदि पर पंचू ने आरोप लगाया है. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. ——————————आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेगी-जेड अली, थाना प्रभारी मुफस्सिल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola