जहर खाकर युवक ने दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी गांव में सोमवार की सुबह 20 वर्षीय युवक अरविंद मंडल ने जहर खा कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार सोमवार को युवक घर में अकेला था. घर के लोग खेती कार्य के लिये बहियार गये थे. इस दौरान युवक की मां घास काटने निकल गयी. इसी […]
विज्ञापन
गोड्डा नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी गांव में सोमवार की सुबह 20 वर्षीय युवक अरविंद मंडल ने जहर खा कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार सोमवार को युवक घर में अकेला था. घर के लोग खेती कार्य के लिये बहियार गये थे. इस दौरान युवक की मां घास काटने निकल गयी. इसी दौरान युवक ने जहर खा लिया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बहियार में परिजनों को दी.
सूचना मिलते ही परिजन बहियार से दौड़ पड़े और युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने हर संभव युवक को बचाने का प्रयास किया. लेकिन युवक के शरीर में जहर पूरी तरह फैल गया था. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. बाद में पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान लेकर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. अवकाश के लिए मुखिया से मंजूरी लेने का शिक्षकों ने किया विरोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










