राम कथा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

501 कुंवारी कन्या व महिलाएं हुई शामिल, बजरंगवली के जयकारे से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर गांव में चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामकथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से पंडित ललन झा की अगुआई में निकाला गया. कलश शोभायात्रा के यजमान मिथिलेश सिन्हा, पत्नी रीता देवी माथे पर कलश लेकर आगे-आगे चल रही थी. वहीं 501 कुंवारी कन्या व महिलाएं पीछे-पीछे कलश लेकर चल रही थी. कलश को अमौर स्थित ढोलिया नदी में भरा गया और पुनः दुर्गा मंदिर तक पहुंचाया गया. वहीं कलश शोभायात्रा के दौरान बज रहे भक्ति गाना व जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा के दौरान सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक ने सम्मिलित होकर शोभायात्रा की शोभा बढायी. पूजा कमेटी द्वारा इस तपीश धूप को देखते हुए जगह-जगह पर शर्बत-पानी का इंतजाम किया गया था. कमेटी के अध्यक्ष पुनीत कुमार ने बताया कि अयोध्या से आये कथावाचक प्रकाश जी महाराज द्वारा सात दिन दसवीं तक कथा का रसपान कराया जाएगा. वहीं कमेटी के सदस्य चंदन कुमार, भवेश कुमार, मुकुंद कुमार, धनंजय सिन्हा, सोम कुमार, साकेत कुमार सफल बनाने में लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola