जिउतिया से पहले बेटा खोया

गोड्डा : जिउतिया पर्व पर नहाय–खाय के दिन स्नान करने गयी महिला फोगनी देवी व उसके बहन के बेटे प्रमोद की तालाब में डूबने से मौत के बाद महगामा बाजार सहित दक्षिण टोले में मातमी सन्नाटा पसरा है. पर्व की तैयारी में जुटी महिलाएं शोक में डूब गयी हैं. हादसे को नजदीक से देखने वाले […]
गोड्डा : जिउतिया पर्व पर नहाय–खाय के दिन स्नान करने गयी महिला फोगनी देवी व उसके बहन के बेटे प्रमोद की तालाब में डूबने से मौत के बाद महगामा बाजार सहित दक्षिण टोले में मातमी सन्नाटा पसरा है. पर्व की तैयारी में जुटी महिलाएं शोक में डूब गयी हैं. हादसे को नजदीक से देखने वाले लोग भी दहशत में हैं.
10 दिनों में तीसरी धटना
जिले में पिछले 10 दिनों में डूब कर मरने की यह तीसरी घटना है. विश्वकार्म पूजा के दिन बसंतराय प्रखंड के केथिया गांव में 11 वर्षीय बच्चे दीपक साह की मौत पास के ही तालाब में स्नान के दौरान डूबने से हो गयी थी. वहीं दो दिन बाद मेहरमा प्रखंड के अमोर पंचायत के बहिरा गांव का निवासी 11 वर्षीय बालक अमृत कुमार की मौत भी डूबने से हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










