संदेश देनेवाला हो मॉडल

Updated at :24 Sep 2013 2:01 AM
विज्ञापन
संदेश देनेवाला हो मॉडल

उन्मुखीकरण कार्यशाला, डीइओ ने कहा गोड्डा : मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से राज्य भर में 41 वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके तहत स्थानीय प्लस टू विद्यालय परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीइओ शिवचरण मरांडी ने […]

विज्ञापन

उन्मुखीकरण कार्यशाला, डीइओ ने कहा

गोड्डा : मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से राज्य भर में 41 वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके तहत स्थानीय प्लस टू विद्यालय परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

इसका उद्घाटन डीइओ शिवचरण मरांडी ने दीप जलाकर किया. श्री मरांडी ने कार्यशाला में शिक्षकों से कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों से विषयगत मुद्दे पर मॉडल बनवायें. इस तरह के मॉडल बच्चों द्वारा बनाये जाने से उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा. इस कार्य को मूर्त रूप शिक्षक ही दे सकते हैं.

मार्गदर्शक शिक्षक माधव चंद्र चौधरी ने स्वास्थ्य पर्यावरण विषय पर चर्चा करते हुए जल जनित रोग पर आधारित मॉडल बनाने की बातों पर बल दिया. स्नेत शिक्षक उदयकांत सिंह ने कृषि, ऊर्जा संसाधन संबंधी उपविषय पर चर्चा करते हुए कहा कि आज कृषि योग्य भूमि दिनप्रतिदिन घटती जा रही है. इसका कारण जनसंख्या में वृद्धि आवासीय भवनों का बढ़ना है.

इस विषय पर भी मॉडल महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं. कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य रजनी किशोरी झा ने कहा कि नावाचार युक्त मॉडल बनाने में बच्चों की रुचि बढ़ायें.

कम रही उपस्थिति

विभाग के इस महत्वपूर्ण विज्ञान प्रदर्शनी कार्यशाला में बहुत कम शिक्षकों ने हिस्सा लिया. जानकारी के अनुसार कार्यशाला को लेकर विभाग की ओर से सूचना देने के नाम पर खानापूर्ति किये जाने के कारण जिले भर के स्कूलों से शिक्षक इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola